रावतभाटा : महिला द्वारा तीन लोगों पर लगाया गया ज्यादती का आरोप, दोनों पक्षों में पहले भी हुआ हैं झगडा, पुलिस कर रही पूछताछ

By: Ankur Sat, 10 Oct 2020 4:27:08

रावतभाटा : महिला द्वारा तीन लोगों पर लगाया गया ज्यादती का आरोप, दोनों पक्षों में पहले भी हुआ हैं झगडा, पुलिस कर रही पूछताछ

शुक्रवार देर रात 11:00 बजे रावतभाटा की एक 50 साल की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना होने की बात सामने आई हैं। पुलिस को इसकी जानकारी शनिवार दोपहर 12:00 बजे दी गई। घटना शहर के न्यायालय मार्ग पर स्थित तेंदुआ बस्ती और मुक्तिधाम के पीछे एक 50 साल की अधेड़ महिला के साथ हुई और घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म किया गया। महिला द्वारा तीन लोगों पर ज्यादती का आरोप लगाया गया है।

रावतभाटा डीएसपी धन फूल मीणा ने बताया कि मामले में दो लोगों को डिटेन किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले जीवन, बबलू और श्याम लखन ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर मारपीट की। घर में मौजूद बेटे को भी पीटा गया। उसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। महिला बस्ती के पास ही खेती करती हैं। वहीं खेत में ही रहती है। महिला और आरोपी के बीच में पहले भी झगड़ा हो चुका है। दोनों पक्ष के लोग इस मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महिला से पूछताछ करने अस्पताल पहुंची। पुलिस द्वारा धारा 376 डी, 323, 341 मे मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके साथ ही दो आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े :

# भरतपुर : ट्रेलर ने मारी बाइक को टक्कर, भीषण हादसे में युवक और महिला की मौके पर मौत, लेकिन 1 साल का बच्चा सुरक्षित

# झालावाड़ : सामने से आ रहे ट्रक में घुसी वैन, भीषण हादसे में युवती और ड्राइवर की दर्दनाक मौत, घायल बच्चों का इलाज जारी

# अलवर : गांव में पसरा सन्नाटा, 150 फीट गहरी खान में गिरे पांच युवक, दो की मौत तीन घायल

# करौली : पुजारी को जिंदा जलाने का मामला, उठी सरकारी नौकरी के साथ 50 लाख के मुआवजे की मांग, प्रदर्शन कर अंतिम संस्कार से किया मना

# हैदराबाद / बहू ने की सांस की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com